गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

राजनाथ सोमवार को मलेशिया की यात्रा पर जाएंगे

नई दिल्ली : राजनाथ सिंह सोमवार को मलेशिया की दो दिन की आधिकारिक यात्रा पर रवाना होंगे। सिंह की यात्रा का उद्देश्य दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय रक्षा संबंधों तथा सामरिक साझेदारी को मजबूत बनाना है। वह मलेशिया के रक्षा मंत्री के साथ द्विपक्षीय वार्ता में रक्षा सहयोग की समीक्षा के साथ-साथ संबंधों का दायरा बढ़ाने की संभावनाओं पर भी चर्चा करेंगे।

दोनों पक्ष साझा हितों के क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर भी विचारों का आदान प्रदान करेंगे। सिंह मलेशिया के प्रधानमंत्री के साथ भी मुलाकात करेंगे।भारत और मलेशिया के साझा हित क्षेत्र में शांति और समृद्धि से जुड़े हैं। दोनों लोकतांत्रिक देशों के बीच मजबूत संबंध है और रक्षा क्षेत्र में सामरिक साझेदारी से इनका दायरा भी बढ़ रहा है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *