गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

धान खरीदी घोटाले के आरोपी गिरफ्तार

सागर : मध्यप्रदेश के सागर जिले में धान खरीदी केन्द्र केसली में घोटालेबाज फरार इनामी आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार थाना केसली में आवेदिका श्रीमती पलक खरे, कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी केसली द्वारा आरोपी मीना जैन खरीदी केन्द्र प्रभारी, स्व सहायता समूह ग्राम बम्हौरी केन्द्र के कम्प्यूटर आपरेटर एवं समिति स्तर पर नियुक्त सर्वेयर प्रशांत सेन के विरूद्ध एक लिखित आवेदन पेश किया गया था।

आरोप है कि इनके द्वारा अवैधानिक रूप से लाभ कमाने, शासन के साथ धोखाधड़ी की मंशा से अमानक स्तर की धान बोरियों में भरी गई है। इस पर आरोपियों के विरूद्ध धारा 420, 406, 409 और 34 के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर आरोपियों की तलाश की जा रही थी।
इसी क्रम में आरोपियों को गिरफ्तार कर पूछताछ की गई, जिसमें उन्होनें बताया कि वे स्व सहायता समूह के द्वारा संचालित धान खरीदी केन्द्र केसली में मीना जैन एवं राहुल जैन के साथ मिलकर सर्वेयर एवं ऑपरेटर के रूप में किसानों का अच्छा धान खरीदकर उसमें खराब किस्म का धान (भूसी) मिलाकर किसानों एवं शासन के साथ धोखाधडी कर मुनाफा कमाते थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *