आदिलाबाद : तेलंगाना के आदिलाबाद जिले के गुडीहतनूर मंडल के कालागंडी गांव में शनिवार सुबह एक अज्ञात वाहन के ऑटोरिक्शा से टकरा जाने से चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गई और अन्य पांच घायल हो गए। पुलिस के अनुसार दुर्घटना के समय ऑटोरिक्शा शांतिनगर से 10 यात्रियों को लेकर इचोदा से आदिलाबाद जा रहा था। घायल पीड़ितों को चिकित्सा उपचार के लिए तुरंत आदिलाबाद के रिम्स अस्पताल ले जाया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच जारी है।
