गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

ट्राला ने विद्युत कर्मी को रौंदा, मौत

औरैया : उत्तर प्रदेश में औरैया जिले के सदर क्षेत्र में शनिवार की सुबह दिबियापुर रोड़ बाईपास के नरोत्तमपुर मोड़ के पास एक ट्राला की चपेट में आ जाने से साइकिल सवार संविदा विद्युत कर्मी की मौत हो गयी। घटना के बाद चालक जेसीज चौराहे पर ट्राला छोड़कर कोतवाली पहुंच गया।
आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि औरैया शहर के मोहल्ला बनारसी दास निवासी विनोद कुमार कचहरी कोर्ट फीडर पर संविदा विद्युत कर्मी (एसएसओ) के रूप में तैनात था। आज सुबह विनोद साइकिल से दूध लेने दिबियापुर रोड़ बाईपास पर गया था। जहां से दूध लेकर विद्युत कर्मी करीब छह बजे अपने घर वापस आ रहा था। वह बाईपास पर नरोत्तमपुर मोड़ के समीप पहुंचा ही था कि तभी तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्राला की चपेट में आ गया।
अनियंत्रित ट्राला का पहिया साइकिल सवार विद्युत कर्मी के सिर पर चढ़ने से उसकी मौके पर मौत हो गयी जिसके बाद चालक वहां से ट्राला भगा ले गया और जेसीज चौराहे पर ट्राला छोड़कर चालक कोतवाली पहुंच गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *