सवाई माधोपुर : राजस्थान में सवाई माधोपुर जिले के बहरावण्डा कला थाना क्षेत्र में नाबालिग बालिका से दुष्कर्म करने एवं अश्लील वीडियो बना सोशल मीडिया पर अपलोड करने के मामले में फरार चल रहे आरोपी को पुलिस ने आज गिरफ्तार किया। जिला पुलिस अधीक्षक हर्ष अग्रवाला ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी राजकुमार बेरवा 21 वर्ष एक नाबालिग बालिका को धमकी देकर 2 साल से बलात्कार और मारपीट करने के 14 फरवरी 2021 के एक मामले में फरार चल रहा था। इसके लिए गठित टीम द्वारा आसूचना संकलन एवं तकनीकी सहायता के आधार पर आरोपी राजकुमार बैरवा को बालेर बस स्टैंड से गिरफ्तार किया गया।
