गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

दो बुजुर्ग दोस्तों की हत्या

रामपुर : उत्तर प्रदेश में रामपुर जिले के सिविल लाइंस क्षेत्र में शनिवार को भांग की नशेबाजी के दौरान हुये विवाद में दो दोस्तों की धारदार हथियार से हत्या कर दी गयी। पुलिस सूत्रों ने बताया कि मंसूरपुर निवासी श्रमिक कल्लू शाह (55) की दोस्ती मुरादाबाद के थाना मूंढा पांडे के गांव नियामतपुर इक रोटिया निवासी मुर्तुजा अली (60) से थी। मुर्तुजा ई रिक्शा चलाकर अपने पांच बच्चों के परिवार का पेट पालते थे।

वह मुरादाबाद से ई रिक्शा चलाने रामपुर आया करते थे। आज शाम सिविल लाइंस क्षेत्र में कोसी नदी की खादर में दोनों दोस्त मौजूद थे। इस दौरान करीब चार हमलावरों ने दोनों दोस्तों पर दरांती और डंडों से हमला कर दिया, जिससे कल्लू शाह गंभीर रूप से घायल हो गए और मुर्तुजा अली की मौके पर ही मौत हो गई। कल्लू शाह के बेटे आसिफ ने बताया कि उन्हें घटना की जानकारी सतवीर नामक युवक ने दी।

आसिफ ने बताया कि सद्दाम नामक व्यक्ति ने और बदमाशों के साथ मिलकार उनके पिता की हत्या की है। मुर्तुजा अली के परिजनों ने बताया कि उनकी किसी से दुश्मनी नहीं थी। वहीं सूत्रों के मुताबिक मृतक और हत्यारे भांग का नशा करते थे और आपस में कहासुनी होने पर दोनों को दरांती और डंडों से मौत के घाट उतार दिया। बताया जा रहा है कि मौके पर चार दरांती और डंडे पड़े मिले। पुलिस सूत्रों के मुताबिक आरोपी सद्दाम को हिरासत में ले लिया गया है और उससे पूछताछ की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *