नरसिंहपुर : मध्यप्रदेश के नरसिंहपुर जिले के तेन्दूखेडा पुलिस थाना के ढिलवार गांव में एक युवक ने आम के पेड में फांसी के फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली है। पुलिस सूत्रों के अनुसार ने लाल सिंह प्रजापति (25) ने कल रात्रि फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मर्ग प्रकरण कायम करके जांच कर रही है। फांसी लगाने के कारणों की जांच की जा रही है।
