गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

सड़क हादसा : दो की मौत, 1 गंभीर

दमोह : मध्यप्रदेश के दमोह जिले के जबेरा थाना अंतर्गत ग्राम सिग्रामपुर में आज एक ट्रक द्वारा मोटर साइकिल सवार को टक्कर मार देने से मोटर साइकिल पर सवार तीन युवकों में से 2 की घटना स्थल पर ही मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे इलाज के लिए जबलपुर रेफर किया गया है।
पुलिस सूत्रों के अनुसार दमोह जबलपुर मार्ग पर जबेरा थाना अंतर्गत सिग्रामपुर के धवालेन के पास दोपहर में एक ट्रक ने मोटर साइकिल सवार को टक्कर मार दी, जिसमें मोटर साइकिल सवार सूरज ठाकुर की घटना स्थल पर ही मौत हो गई जबकि भल्लू झारिया (28) की इलाज के दौरान मौत हो गयी। तीसरे घायल शिवराज को जबलपुर रेफर किया गया है।

घटना के बाद घटनास्थल पर जाम लग गया जिसे काफी प्रयासों के बाद पुलिस ने हटवाया। बताया गया है कि तीनों बाइक सवार सिग्रामपुर की ओर आ रहे थे, जबकि ट्रक सिग्रामपुर से जबलपुर की ओर जा रहा था। पुलिस द्वारा जांच की जा रही है। घटना के उपरांत ट्रक चालक तत्काल ही घटनास्थल से फरार हो गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *