गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

तेलंगाना : भारी बारिश होने के आसार

हैदराबाद : तेलंगाना के कई जिलों में 13 जुलाई को अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश होने के आसार हैं। मौसम विज्ञान केंद्र ने रविवार को यह जानकारी दी। यहां एक दैनिक मौसम रिपोर्ट में कहा गया है कि अगले 24 घंटों के दौरान राज्य के आदिलाबाद, कोमाराम भीम आसिफाबाद, मंचेरियल, निर्मल, जयशंकर भूपालपल्ली, मुलुगु, भद्राद्री कोठागुडेम, खम्मम, नलगोंडा, सूर्यापेट, महबुबाबाद, जनगांव विकाराबाद, संगारेड्डी, मेडक, कामारेड्डी, महबूबनगर और वानापर्थी जिले में अलग-अलग स्थानों पर बिजली के साथ आंधी चलने के आसार हैं।
तेलंगाना के कुछ जिलों में अलग-अलग स्थानों पर 10 और 11 जुलाई को यही मौसम रहने के आसार हैं। अगले पांच दिनों के दौरान राज्य के अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ने के आसार हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान दक्षिण पश्चिम मानसून तेलंगाना में सामान्य रहा है। रिपोर्ट में कहा गया है कि इसी अवधि के दौरान तेलंगाना में कई स्थानों पर बारिश हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *