शिमला : हिमाचल प्रदेश पुलिस ने रविवार को गौहत्या मामले में चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार किया।
पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) सतवंत अटवाल के अनुसार गत सात जुलाई को पुरुवाला पुलिस थाना में हिमाचल प्रदेश गौहत्या प्रतिबंध अधिनियम के तहत एक मामला दर्ज किया गया था। इस पर कार्रवाई करते हुए सिरमौर जिला पुलिस ने गौहत्या में शामिल चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने बताया कि सभी चारों आरोपी सलाखों के पीछे है और उनके खिलाफ सख्त कानून कार्रवाई की जा रही है।
गौहत्या मामले में चार लोग गिरफ्तार
