गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

कुल्लू में मकान पर गिरा मलबा

महिला दबी, बुजुर्ग को सुरक्षित निकाला गया

शिमला : हिमाचल प्रदेश के क़ुल्लू जिला मुख्यालय के लंका बेकर में एक मकान पर मलबा गिरने की सूचना है। हादसे में एक महिला दब गई, जबकि एक बुजुर्ग को सुरक्षित बहार निकाल लिया गया है। हादसे की सूचना मिलने के बाद स्थानीय लोग और राहत एवं बचाव दल मौके पर पहुंचे। इस दौरान महिला को खोजने के लिए दमकल विभाग, होमगार्ड के जवान और पुलिस जवान जुटे हुए हैं। रात भर लगातार हुई बारिश के चलते यहां भूस्खलन हुआ है, जिसकी चपेट में एक खोखा नुमा मकान आ गया है। मकान में बुजुर्ग और एक महिला रह रहे थे।

इसके अलावा जिला के विभिन्न इलाकों में भी भारी बारिश के चलते जगह-जगह भूस्खलन हुआ है। ब्यास नदी भी पूरे उफान पर आ गई है। जिला भर के छोटे-छोटे नालो ने भी रौद्र रूप धारण कर दिया है। उधर, ब्यास मोड में पार्किंग में खड़ी गाड़ियां करीब 3 से ज्यादा बह जाने की जानकारी मिली है। प्रदेश में शनिवार से हो रही भारी बारिश ने कहर बरपा दिया है। जगह-जगह भूस्खलन होने के कारण आम जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है।

नदी-नाले भी पूरे उफान पर है, जिसके चलते जिला में फोरलेन को पूरी तरह से प्रतिबंधित कर दिया गया है , क्योंकि कुछ स्थानों पर पहाड़ियों से पत्थर गिर रहे हैं और एक जगह पर पूरी तरह से मार्ग बंद हो चुका है। साथ ही राष्ट्रीय मार्ग चंडीगढ़-मनाली 205 पर गत रात्रि गाड़ी पर पत्थर गिरे है, जिसमें 4 लोग सवार थे। सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। च्ॅक् विभाग मौके पर तैनात है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *