गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

यमुना में डूबने से दो किशोर मरे

प्रयागराज : उत्तर प्रदेश में प्रयागराज के मुट्ठीगंज थाना क्षेत्र में बलुआघाट पर स्नान करने गए दो किशोर यमुना नदी में नहाते समय गहरे पानी में डूब गये जिन्हे गोताखोरों ने बाहर निकाला गया मगर तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। पुलिस सूत्रों ने सोमवार को बताया कि अतरसुइया थाना क्षेत्र के गोलपार्क के रहने वाले सुमित (15) और प्रवीण (17) रविवार शाम बलुआघाट पहुंचे और बारादरी से होते हुए नहाने के लिए यमुना में उतर गए। नहाते समय अचानक सुमित का पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में डूबने लगा। उसे बचाने के लिए प्रवीण गहरे पानी में उतर गया और भी डूब गया। लोगों ने पुलिस को सूचित किया। गोताखोरों ने देर शाम उनको बाहर निकाला। परिजन दोनो को अस्पताल ले गये जहां डाक्टरों ने उन्हे मृत घोषित कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *