शिमला : हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश के कारण हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) ने अपने 1007 मार्गो को निलंबित कर दिया है, जबकि 452 बसें अभी भी विभिन्न मार्गो पर फंसी हुई है। प्रदेश में हो रही मूसलाधार बारिश से तमाम सड़कें बंद हो गई है एवं कई एचआरटीसी के रूट बाधित हो गए है जिनमें जिला शिमला के रामपुर से रिकॉन्पियो, शोघी से जुब्बरहट्टी, जिला सिरमौर में हरिपुरधार से शिलाई, राजगढ़, जिला सोलन में अर्की, भराड़ीघाट, जिला चंबा में तीसा, बैरागढ़, लंगेरा, भरमौर,चौरी भरमौर रूट बैंड हो गए है जबकि जिला कुल्लू की सभी सड़के यातायात के लिए बंद है।
इसके अलावा धर्मशाला डिवीजन के सभी स्थानीय सड़के भी भारी बारिश के चलते बंद हो गई है। जिला मंडी के सुंदरनगर में रोहण्डा, करसोग सड़क मार्ग भी यातायात के लिए बंद हो गया है। वहीं जिला हमीरपुर की सभी लिंक रोड बंद हो गई है। इसके अलावा भारी बारिश के चलते विभिन्न मार्गो पर एचआरटीसी की बसें फंसी हुई है। इनमें परमाणु में 6 बसें, जिला सोलन में 37, नाहन में 20, तारादेवी में 01, नेरवा में 13, लोकल में 22, रूरल में 15, करसोग में 7, रामपुर में 43, रोहड में 7, रिकॉन्पियो में 20, जिला हमीरपुर में 16, जिला बिलासपुर में 21, जिला ऊना में 11, जिला मंडी में 4, नालागढ़ में 32, जिला कुल्लू में 65, सुंदरनगर में 12, सरकाघाट में 2, केलांग में 33, धर्मपुर में 3, धर्मशाला में 01, नगरोटा भगवा में 04, पालमपुर में 02, पठानकोट में 06, जिला चंबा में 48, ओर जोगिंदरनगर में 01 एचआरटीसी की बसें फंसी हुई है।
भारी बारिश के चलते एचआरटीसी की बसें फंसी
