बड़वानी : मध्यप्रदेश के बड़वानी जिले के सेंधवा ग्रामीण थाना क्षेत्र में चार ट्रकों के माध्यम से अवैध रूप से 87 गौवंश का परिवहन करने के आरोप में चार व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है। सेंधवा ग्रामीण थाने के प्रभारी अनोक सिंधिया ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर कल रात्रि चार ट्रकों में क्रूरता पूर्वक परिवहन किए जा रहे 87 गौवंश बरामद किए गए। मौके से खरगोन जिले के कसरावद थाना क्षेत्र के बलखड़ निवासी मोहम्मद इब्राहिम ,सैफ अली व इनायत खान और महाराष्ट्र के धूलिया निवासी इमरान खान को गिरफ्तार किया गया। वे इन पशुओं को महाराष्ट्र के कत्लखाने ले जा रहे थे।
