गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

निजता हनन के आरोप में प्राइवेट डिटेक्टिव गिरफ्तार

जयपुर : राजस्थान एटीएस ने सोमवार को काल डिटेल, लोकेशन एवं एसडीआर निकालकर लोगों की निजता हनन के आरोप में एक प्राइवेट डिटेक्टिव को गिरफ्तार किया है। एटीएस-एसओजी एडीजी अशोक राठौड़ ने बताया कि इस मामले में प्राइवेट डिटेक्टिव एवं आरोपी पुष्पेंद्र भूटानी (43) निवासी रॉयल ट्विन्स अपार्टमेंट, सुबोध स्कूल के पास सांगानेर को गिरफ्तार किया है।
राठौड़ ने बताया कि आरोपी अनाधिकृत रूप से कॉल डिटेल, लोकेशन और एसडीआर निकलवा कर आम लोगों की निजता का हनन कर रहा था। अनाधिकृत रूप से आम लोगों की कॉल डिटेल प्राप्त कर रुपए लेकर बेचने की संबंध में आ सूचना प्राप्त होने पर एटीएस द्वारा सूचना के आधार पर तकनीकी विश्लेषण कर निगरानी की गई।
सोमवार को एटीएस की टीम द्वारा आरोपी पुष्पेंद्र भूटानी को गिरफ्तार किया गया। आरोपी प्राइवेट डिटेक्टिव एजेंसी की आड में अनाधिकृत रूप से लोगों की कॉल डिटेल, लोकेशन और एसडीआर निकलवा कर पैसे लेकर कॉल डिटेल बेच रहा था। फिलहाल आरोपी से एटीएस की टीम गहनता से पूछताछ कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *