नई दिल्ली : बढ़ते दामों के बीच अपना काम निकालने में यात्रियों की मदद करने के लिये ट्रैवेल सर्च इंजन कायक नया “बेस्ट टाइम टु ट्रैवेल टूल” लॉन्च किया है। कंपनी ने आज यहां कहा कि इसके माध्यम से यात्रा की योजना बनाना शुरू करना सरल हो गया है। इसमें यात्रा के लिये साल के सही वक्त और दामों तथा यात्रा के अच्छे अनुभव के लिये कब बुकिंग करें, इसके बारे में जानकारी होगी।
चुनने के लिये 2,80,000 से ज्यादा रूट्स के साथ कायक का बेस्ट टाइम टु ट्रैवेल टूल भविष्य के उड़ान और होटल के दाम बताने के लिये यात्रा की अपनी अरबों पूछताछों से पूर्वनुमान का डेटा लेता है, ताकि यात्री आसानी से मौसम के लिहाज से दामों की तुलना कर सकें और अपनी अगली यात्रा के लिये सबसे अच्छा समय ज्ञात कर सकें।
कायक के कंट्री मैनेजर तरुण तहलियानी ने कहा, “कायक में टेक्नोलॉजी से ताकत लेने वाला हर टूल यात्रा को यूजर्स के लिये ज्यादा आसान, सस्ती और सक्षम बनाता है, चाहे बेहतरीन डील्स की खोज करने वाला हमारा ट्रैवेल सर्च इंजन हो या प्राइस अलर्ट, जो सबसे बढ़िया दाम लॉक करना आसान बनाता है।
बेस्ट टाइम टु ट्रैवेल टूल हमारी अगली स्वाभाविक प्रगति है, क्योंकि यह योजना में अनिश्चितता जैसी एक महत्वपूर्ण परेशानी पर काम करता है। मौसम की भविष्यवाणी, दामों की भविष्यवाणी, अनुमानित भीड़, आदि समेत हमारे सर्च डेटा का इस्तेमाल कर हम यात्रा की योजना बनाने की प्रक्रिया से अटकलों को हटा रहे हैं।
