गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

अयोध्या में वंदे भारत एक्सप्रेस पर पथराव

अयोध्या : उत्तर प्रदेश में अयोध्या जिले के सोहावल स्टेशन पर कुछ अराजक तत्वों ने वंदे भारत एक्सप्रेस पर पथराव किया। इस मामले में पुलिस तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने हाल ही में वंदे भारत ट्रेन को गोरखपुर से हरी झण्डी दिखाकर लखनऊ के लिये रवाना किया था। उसी ट्रेन पर कुछ अराजक तत्वों ने आज पथराव कर दिया। इस मामले में तीन संदिग्ध लोगों को हिरासत में लेकर आरपीएफ पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है।
पुलिस ने बताया कि अयोध्या कैंट रेलवे स्टेशन के आगे सोहावल स्टेशन के पास हुए पथराव में ट्रेन की बोगियों के शीशे क्षतिग्रस्त हुये हैं मगर यात्रियों को कोई नुकसान नहीं पहुंचा। आरपीएफ और स्थानीय पुलिस इस घटना की जांच कर रही है। वंदे भारत गोरखपुर रेलवे स्टेशन से अपने निर्धारित समय से रवाना हुई थी। अयोध्या से रवाना होने के कुछ समय बाद कुछ लोगों ने ट्रेन को निशाना बना कर पत्थर चलाये जिससे शीशे चटक गये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *