चंडीगढ़ : पंजाब विजीलेंस ब्यूरो ने बरनाला जिला की पुलिस चौकी हंडिआया में तैनात सहायक सब इंस्पेक्टर मक्खन शाह को 5000 रुपए रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ़्तार किया है। विजीलेंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने मंगलवार को बताया कि उक्त पुलिस मुलाजिम को बरनाला जिला के गांव खुड्डी कलां के रहने वाले सतगुर सिंह की शिकायत पर गिरफ़्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि शिकायतकर्ता ने थाना विजीलेंस ब्यूरो, पटियाला रेंज में शिकायत दर्ज करवाई कि सिंचाई के लिए पानी की बराबर वितरण के लिए सांझे खेती ट्यूबवेल संबंधी अदालती आदेशों को लागू करवाने के लिए उक्त ए. एस. आई ने उस से 5000 रुपए रिश्वत मांगी थी।
प्रवक्ता ने बताया कि शिकायत की प्राथमिक जांच के बाद विजीलेंस ब्यूरो की टीम ने ट्रैप लगा कर मुलजिम ए. एस. आई. को सरकारी गवाह की उपस्थिति में शिकायतकर्ता से 5000 रुपए रिश्वत लेते मौके पर काबू कर लिया। इस संबंधी थाना विजीलेंस ब्यूरो, पटियाला रेंज में उक्त ए. एस. आई के विरुद्ध भृष्टाचार निवारण कानून की अलग-अलग धाराओं के अंतर्गत केस दर्ज कर किया गया है और मामले की अग्रिम जांच जारी है।
सहायक सब इंस्पेक्टर रिश्वत लेते गिरफ्तार
