भोपाल : उत्तरकाशी भू-स्खलन में मध्यप्रदेश के तीन लोगों की मृत्यु और सात लोग घायल हुए है। अपर मुख्य सचिव गृह डॉ. राजेश राजौरा ने बताया गया है कि उत्तरकाशी भू-स्खलन दुर्घटना पर निरंतर पैनी नजर रखी गई। गृह विभाग उत्तराखण्ड और उत्तरकाशी के कलेक्टर से निरंतर सम्पर्क रखा गया। दुर्घटला में घायल 7 पीड़ितों और 19 यात्रियों को सुरक्षित रूप से देहरादून और हरिद्वार पहुँचाने की व्यवस्था की गई। एक घायल को ऋषिकेश के एम्स अस्पताल में शिफ्ट किया जा रहा है।
प्राप्त जानकारी अनुसार मध्यप्रदेश के यात्री चार पहिया वाहनों में सवार होकर उत्तरकाशी में भू-स्खलन का शिकार हो गये थे। टवेरा में सवार देवास निवासी अंशुल मंडलोई और योगेन्द्र सोलंकी की दुखद मृत्यु हो गई। दुर्घटना में इन्दौर निवासी श्रीमती शोभा बंशीलाल, सान्निध्य दीपेश, भोपाल निवासी माही महेन्द्र चौहान, अमृता महेन्द्र चौहान, देवास निवासी अभिषेक सोलंकी, उमंग सोलंकी और अंशुल निगौत्री का जिला चिकित्सालय उत्तरकाशी में उपचार किया जा रहा है। टेम्पो ट्रेवलर में सवार भोपाल निवासी श्रीमती पुष्पा चौहान को एम्स ऋषिकेश अस्पताल में रेफर किया गया है।
भू-स्खलन में 3 की मृत्यु, 7 घायल
