गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

कनिष्ठ अभियंता रिश्वत लेते गिरफ्तार

जयपुर : राजस्थान में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने जयपुर में जयपुर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड (जेवीवीएनएल) के कनिष्ठ अभियंता राजेश महला को एक मामले में साढ़े सात हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया। एसीबी के अतिरिक्त महानिदेशक हेमंत प्रियदर्शी (अतिरिक्त चार्ज महानिदेशक) ने बताया कि एसीबी की जयपुर नगर चतुर्थ इकाई को परिवादी ने शिकायत की कि खातेदारी कृषि एवं मकान पर बिजली कनेक्शन जारी करने की एवज में कनिष्ठ अभियंता कार्यालय सब स्टेशन जेवीवीएन अमरसर, शाहपुरा बीस हजार रुपए की रिश्वत मांग रहे हैं।

इस पर शिकायत के सत्यापन के बाद कनिष्ठ अभियंता को परिवादी से साढ़े सात हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया गया। एसीबी के महानिरीक्षक सवाई सिंह गोदारा के निर्देशन में आरोपी से पूछताछ की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *