गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

जनता के प्रति कर्तव्य का पालन करें मोदी

नई दिल्ली : मलिकार्जुन खड़गे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला करते हुए कहा है कि वह कर्तव्य पर नहीं वक्तव्य पर भरोसा करते हैं इसलिए जनता को राहत देने की बजाए उनकी बचत पर डाका डाला जा रहा है। खडगे ने कहा “ अच्छे दिन, अमृत काल, कर्तव्य काल …हर कुछ दिनों में बस मार्केटिंग के लिए नरेटिव का नाम बदला जाता है। कभी काम नहीं बदलता। काम वही -जानलेवा महँगाई लागू कर, “लूट काल” में जनता की बचत पर डाका डालने की रोज़ाना चाल।” उन्होंने प्रधानमंत्री को संबोधित करते हुए कहा “ नरेंद्र मोदी जी, महँगाई से जूझ रही जनता को आपके ‘वक्तव्य’ की नहीं ‘कर्तव्य’ निभाने की ज़रुरत है।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *