गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

किशोरी के साथ दुष्कर्म, आरोपी फरार

सहारनपुर : उत्तर प्रदेश में सहारनपुर जिले के देवबंद कोतवाली क्षेत्र में एक गांव निवासी किशोरी के साथ बलात्कार का मामला प्रकाश में आया है। पीडि़ता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने गांव के ही एक युवक समेत तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। सभी आरोपी फरार हैं जिनकी तलाश की जा रही है।
भायला पुलिस चौकी क्षेत्र के एक गांव निवासी पीड़ित ने बुधवार को पुलिस को दी तहरीर में बताया कि मंगलवार की रात गांव का ही एक युवक उसकी 15 साल की बेटी को बहला फुसला कर अपने साथ गांव के बाहर स्थित आम के बाग में ले गया जहां पहले से मौजूद दो लोगों में से एक ने बेटी को हवस का शिकार बनाया। बाद में आरोपी बेटी को रास्ते में डालकर फरार हो गए। किसी तरह उनकी बेटी बदहवास हालत में घर पहुंची और घटना की जानकारी दी।
आरोपी जीजा साले बताए जा रहे हैं। कोतवाली प्रभारी एचएन सिंह ने बताया कि किशोरी को मेडिकल के लिए भेज दिया गया है। पीडि़त की तहरीर पर आरोपी यूसुफ, वाजिद और नुरू के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। सभी फरार बने हुए है, जिनकी गिरफ्तारी को दबिश दी जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *