गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

बलिया में इनामी बदमाश गिरफ्तार

बलिया : उत्तर प्रदेश में बलिया जिले के बांसडीह रोड पुलिस व स्वाट की संयुक्त टीम ने बुधवार को दस्तावेजों व अभिलेखों में हेरफेर कर भूमि विक्रय करने के मामले में चार वर्ष से फरार चल रहे एक ईनामी बदमाश को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है ।
पुलिस सूत्रों के अनुसार जिले के सुखपुरा थाना‌ क्षेत्र के सूर्यपुर गांव निवासी किशोर पाण्डेय ने वर्ष 2019 में थाना बांसडीह क्षेत्र में भूमि पर अपना नाम ना होने के बावजूद दस्तावेजों व अभिलेखों में हेरफेर कर उसे बेच दिया था ।

मामले में बांसडीह थाने की पुलिस ने पाण्डेय के विरुद्ध भारतीय दंड संहिता की सुसंगत धारा 419, 420, 467, 468, 469, 471, 472 व 120 बी के तहत नामजद मुकदमा पंजीकृत किया था । पांडेय मुकदमा पंजीकृत होने के बाद से ही फरार चल रहा था । जिसके बाद पुलिस अधीक्षक द्वारा पांडेय की गिरफ्तारी पर पंद्रह हजार रुपए का पुरस्कार घोषित किया गया था।
अपर पुलिस अधीक्षक दुर्गा प्रसाद तिवारी ने बुधवार को बताया कि बांसडीह रोड थाना पुलिस व स्वाट की संयुक्त टीम ने बुधवार को बांसडीह रोड थाना क्षेत्र के पॉलिटेक्निक चौराहा से कौशल किशोर पाण्डेय को गिरफ्तार कर लिया है । अन्य विधिक कार्यवाही की जा रही है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *