नई दिल्ली : द इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकांउटेड ऑफ इंडिया (आईसीएआई) का दो दिवसीय राष्ट्रीय व्यापी टैक्स क्लिनिक कल से आयोजित किया जायेगा। आईसीएआई ने आज यहां जारी एक बयान में यह जानकारी देते हुये कहा कि आयकर रिर्टन दाखिल करने को लेकर करदाताओं में जागरूकता लाने और इससे जुड़े सवालों के समाधान के लिए टैक्स क्लिनिक का आयोजन किया जा रहा है।
13 और 14 जुलाई को आईसीएआई की 168 शाखाओं और पांच क्षेत्रीय परिषदों में इसका आयोजन किया जायेगा। इसका आईसीएआई की प्रत्यक्ष कर समिति आयोजन कर रही है। आईसीएआई के अध्यक्ष अनिकेत सुनिल तलाटी ने कहा कि पूरे देश में आईसीएआई भवनों में कर विशेषज्ञ मौजूद रहेंगे और आयकर रिटर्न दाखिल करने से जुड़े सवालों के जबाव देंगे।
