गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

कांग्रेस ने सदन में की जमकर नारेबाजी

भोपाल : मध्यप्रदेश विधानसभा में आज मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस के सदस्यों ने विभिन्न मुद्दों को लेकर हंगामे के बीच अध्यक्ष के आसन के समक्ष पहुंचकर जमकर नारेबाजी की। शून्यकाल के दौरान विपक्ष के सदस्यों ने अध्यक्ष गिरीश गौतम के आसन के समक्ष पहुंचकर नारेबाजी की। इस दौरान अनेक कांग्रेस सदस्य आसंदी के पास जमीन पर बैठ गए और श्री महाकाल की तस्वीर लेकर ‘हर-हर महादेव’ के नारे लगाते हुए भी सुने गए।

विपक्षी सदस्य सीधी कांड के जरिए आदिवासियों पर अत्याचार, श्री महाकाल लोक निर्माण में कथित भ्रष्टाचार और भोपाल स्थित प्रमुख सरकारी इमारत सतपुड़ा भवन में आग लगने जैसी घटनाओं को लेकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर रहे थे। इसी क्रम में श्री महाकाल की तस्वीरें विपक्ष के सदस्यों ने हाथों में उठाईं।
हंगामे के बीच सदन की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित होने के बाद विधानसभा परिसर में संवाददाताओं से चर्चा में संसदीय कार्य मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि जिस तरह से श्री महाकाल की तस्वीर को सदन में कांग्रेस के लोग लेकर आए, वो बेहद निंदनीय है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *