गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

कार्तिक आर्यन ने ‘चंदू चैपिंयन’ की शूटिंग शुरू की

मुंबई : बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन ने अपनी आने वाली फिल्म चंदू चैंपियन की शूटिंग शुरू कर दी है। कार्तिक आर्यन की हाल ही में फिल्म ‘सत्यप्रेम की कथा’ प्रदर्शित हुयी है।कार्तिक आर्यन ने हाल ही में अपने आने वाली फिल्म ‘चंदू चैंपियन’ का एलान किया है। ।इस फिल्म को साजिद नाडियाडवाला और कबीर खान द्वारा संयुक्त रूप से निर्मित किया जायेगा। ‘चंदू चैंपियन’ का निर्देशन कबीर खान द्वारा किया जाएगा। कार्तिक आर्यन ने चंदू चैंपियन की शूटिंग शुरू कर दी है।
कार्तिक आर्यन ने अपने सोशल मीडिया पेज पर एक तस्वीर पोस्ट करते हुए उसे कैप्शन दिया, शुभारंभ।और मेरे करियर की सबसे चुनौतीपूर्ण और रोमांचक यात्रा शुरू होती है… कैप्टन @कबीर खान के साथ #चंदू चैंपियन ।तस्वीर में कार्तिक को ‘चंदू चैंपियन’ के पहले टेक के लिए क्लैपबोर्ड की तरफ इशारा करते देखा जा सकता हैं, जिसे कबीर खान ने पकड़ा हुआ है।
फिल्म चंदू चैंपियन की कहानी एक खिलाड़ी की असाधारण असल जीवन की कहानी है, जिसमें उसकी कभी हार न मानने की भावना को दर्शया गया हैं। कार्तिक इस फिल्म में चंदू का किरदार निभाएंगे।फिल्म चंदू चैंपियन 14 जून 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *