गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

गोदरेज यमीज़ ने पेश की कबाब की रेंज

नई दिल्ली : फ्रोजन पकवानों के बाजार में तेजी से बढ़ रहे गोदरेज टायसन फूड्स लिमिटेड (जीटीएफएल) का रेडी-टू-कुक उत्पाद ब्रांड गोदरेज यमीज़ ने वर्ल्ड कबाब डे के मौके पर लजीज कबाब की पेशकश की है। कंपनी ने आज यहां जारी बयान में कहा कि इन कबाब का आनंद इस वर्ल्‍ड कबाब डे (विश्व कबाब दिवस) पर उठाया जा सकता है, जिसे 14 जुलाई को मनाया जाएगा।

यह पेशकश में पारंपरिक भारतीय पकवानों की दुनिया में ले जाने की ताकत है। बेहतरीन सामग्रियों और पाक कला के पारखियों द्वारा सटीकता से तैयार किया गया गोदरेज यमीज़ कबाब एक आनंददायक अनुभव देने का वादा करता है। कंपनी का दावा है कि गोदरेज यमीज़ के कबाब की रेंज चिकन लखनवी कबाब, चिकन सीख और चिकन हरियाली कबाब में किसी भी प्रकार का प्रीजरवेटिव नहीं है।

गोदरेज यमीज़ कबाब की पूरी रेंज को माइक्रोवेव किया जा सकता है। कंपनी की रेंज में चिकन गलौटी कबाब भी है। गोदरेज टायसन फूड्स लिमिटेड (जीटीएफएल) गोदरेज एग्रोवेट लिमिटेड और अमेरिका की कंपनी टायसन फूड्स का एक संयुक्त उपक्रम है। जीटीएफएल, ‘रियल गुड चिकन’ और यमीज़ जैसे पसंदीदा ब्रांडों के माध्यम से प्रोटीन उत्पादों की पेशकश करता है।

यह स्थानीय स्वाद के अनुरूप विश्व स्तरीय मानकों पर नए-नए खाद्य समाधानों के साथ भारत के व्यापक खाद्य उद्योग, क्विक सर्विस रेस्टोरेंट्स और आधुनिक खुदरा विक्रेताओं की जरूरतों को पूरा करता है। शाकाहारी और मांसाहारी उत्पादों की अपनी विस्तृत श्रृंखला के माध्यम से यह कुछ प्रतिष्ठित भारतीय खाद्य पदार्थों की पेशकश करता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *