गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

फायर ब्रिगेड कर्मचारी की गोली मारकर हत्या

कोलकाता : कोलकाता में गुरुवार को दिनदहाड़े एक फायर ब्रिगेड कर्मचारी की कुछ अज्ञात बदमाशों ने कथित रूप से उसकी बेटी के सामने गोली मारकर हत्या कर दी। यह जानकारी पुलिस ने दी। स्नेहाशीष रॉय के सिर पर अज्ञात बदमाशों ने उस समय गोली मारी जब वह शहर के उत्तर-पूर्वी इलाके लेक टाउन में अपनी बेटी को स्कूल से लेकर घर जा रहे थे। लेक टाउन के ग्रीन पार्क निवासी रॉय को आज शाम लगभग चार बजकर 20 मिनट पर गोली मारी गई, उन्हें आरजी कार मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में भर्ती किया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूत्रों के अनुसार, इससे पहले उनपर नौ महीने पहले दमदम कार्यस्थल में भी जानलेवा हमला किया गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *