गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

डिजिटल इंडिया सप्ताह का आयोजन 25 जुलाई से

उदयपुर : भारत सरकार द्वारा 25 से 31 जुलाई में आयोजित होने वाले डिजिटल इंडिया सप्ताह के तहत जिले में सरकार के विभिन्न डिजिटल प्रोग्राम के साथ ही लाभार्थियों के लिए प्रयोग किए जाने वाले डिजिटल इण्डिया प्लेटफार्म के बारे में जानकारी दी जाएगी। जिला कलक्टर ताराचन्द मीणा ने डिजिटल इंडिया सप्ताह के सफल आयोजन के लिए एनआईसी के जिला सूचना विज्ञान अधिकारी मजहर हुसैन को नोडल अधिकारी तथा संयुक्त निदेशक सूचना एंव प्रौद्योगिकी, मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी उदयपुर; प्रोजेक्ट कोर्डीनेटर सीएससी एवं सहायक निदेशक कॉलेज शिक्षा को सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किया है।
उन्होंने सहायक नोडल अधिकारियों को निर्देशित किया है कि वे नोडल अधिकारी से सम्पर्क कर अपने अधीनस्थ समस्त संस्थान एवं कार्यालय से कार्मिकों, विद्यार्थियों, लाभार्थियोंए एवं सदस्यों का निर्धारित प्रारूप में डेटा संकलन डिजिटल इंडिया वीक की वेबसाइट पर अधिक से अधिक रजिस्ट्रेशन करवाते इससे संबंधित कार्यशालाओं का आयोजन करवाना सुनिश्चित करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *