गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

छात्र की पानी में डूबने से मृत्यु, दो शिक्षक निलंबित

बैतूल : मध्यप्रदेश के बैतूल जिला मुख्यालय में कक्षा तीन के एक छात्र की गड्ढे में भरे पानी से मौत के मामले में दो शिक्षकों को निलंबित कर दिया। गंज थाना क्षेत्र में कल कक्षा तीसरी के एक छात्र की स्कूल के पास गड्डे में जमा पानी में डूबने से मृत्यु हो गई थी। जिला शिक्षा अधिकारी ने लापरवाही के चलते आज दो शिक्षकों को निलंबित कर दिया।
आधिकारिक जानकारी के अनुसार कल दोपहर शासकीय प्राथमिक शाला में अध्ययनरत छात्र सावन पारधे की स्कूल के पास गड्डे में जमा पानी में डूबने से मृत्यु हो गई थी। जिला शिक्षा अधिकारी ने इस मामले में लापरवाह दो शिक्षकों रीता सातनकर और सतीश पलेकर को प्रथम दृष्टया दोषी मानते हुए तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *