भोपाल : शिवराज सिंह चौहान ने आज कहा कि भोपाल, राज्यों की राजधानी में स्वच्छतम राजधानी है, अब पुन: स्वच्छता सर्वेक्षण होने वाला है, जिसमें सभी लोग अपना फीडबैक दें। चौहान ने कहा कि अभी इस सिलसिले में सिटीजन फीडबैक मांगा जा रहा है। इसी क्रम में उन्होंने अपना फीडबैक दे दिया है। शेष सभी लोग अपना फीडबैक दें, जिससे भोपाल स्वच्छता सर्वेक्षण में देश का स्वच्छतम शहर, बन सके। मुख्यमंत्री चौहान ने श्यामला हिल्स स्थित उद्यान में पौध-रोपण के बाद महापौर मालती राय को स्वच्छता सर्वेक्षण में क्यूआर कोड पर दिए अपने फीडबैक के बाद भोपालवासियों के लिए सोशल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया पर जारी संदेश में यह बात कही।
