गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

यमुना का जलस्तर बढ़ा, प्रशासन सतर्क

फिरोजाबाद : उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले में यमुना में लगातार बढ़ रहे जल स्तर को लेकर यमुना के आसपास की आबादी वाले ग्रामीणों और किसानों में बेचैनी बढ़ती जा रही है वही जिलाधिकारी डॉ उज्जवल कुमार ने शुक्रवार को यमुना किनारे क्षेत्रों का निरीक्षण कर सभी विभागों के अधिकारियों को आवश्यक सतर्कता बनाए रखने के निर्देश दिए हैं। जिलाधिकारी ने जिले से गुजरने वाली यमुना नदी के आसपास के क्षेत्रों का निरीक्षण किया।

उन्होंने सभी उप जिलाधिकारी लेखपाल आदि को निर्देशित किया है कि हर समय यमुना के जलस्तर पर बराबर निगरानी बनाए रहे किसी भी प्रकार के खतरे की स्थिति होने पर उस क्षेत्र के ग्रामीणों किसानों को तुरंत आगाह किया जाये। किसी भी दशा में इसी प्रकार की जन या पशु हानि नहीं होनी चाहिए। बाढ़ आदि की स्थिति से निपटने के लिए भी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं ‌।
भारी बारिश के साथ ही हथिनी बैराज से यमुना में जल छोड़े जाने से जलस्तर बराबर बढ़ता जा रहा है ।फिरोजाबाद जिला क्षेत्र में भी यमुना में 2 फुट से भी ऊपर जलस्तर बढ़ चुका है जिसकी वजह से यमुना के आसपास के रहने वाले ग्रामीण और क्षेत्रीय किसान भी अपने फसलों को लेकर चिंतित हैं। कुछ नीचे क्षेत्रों में खेतों में फसल में पानी पहुंच गया है।जिला प्रशासन द्वारा भी सभी यमुना किनारे रहने वाले ग्रामीणों को बराबर यमुना में बढते ‌ जल स्तर को लेकर सतर्क रहने की चेतावनी दी जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *