गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

पटना में लाठीचार्ज की करेगी जांच भाजपा

नई दिल्ली : भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने बिहार में 13 जुलाई को पार्टी कार्यकर्ताओं पर पुलिस के बर्बर लाठीचार्ज और दमन की जांच के लिए एक चार सदस्यीय टीम पटना भेजने का फैसला किया है। पार्टी की शुक्रवार को यहां जारी एक विज्ञप्ति में बताया गया कि भाजपा अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुबर दास, सांसद मनोज तिवारी, विष्णु दयाल राम और श्रीमती सुनीता दुग्गल की टीम गठित की है। यह टीम पटना जाकर वास्तविक स्थिति का पता लगाएगी, पार्टी कार्यकर्ताओं एवं पीड़ित लोगों से मिलेगी और इस घटना की समग्र रिपोर्ट बना कर भाजपा अध्यक्ष को सौंपेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *