गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

कुलदीप जघीना ह्त्याकांड : दो आरोपी गिरफ्तार

जयपुर : राजस्थान के भरतपुर में आमौली टोल नाके पर बस में पुलिस अभिरक्षा में कुलदीप जघीना की गोली मारकर हत्या और साथी विजयपाल को घायल करने के मामले में पुलिस ने आज दो आरोपियों को आगरा से गिरफ्तार किया। जिला पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा ने बताया कि पुलिस द्वारा लुलहारा थाना लखनपुर जिला भरतपुर निवासी दो अन्य आरोपी भाइयों अमनदीप जाट और कुलदीप जाट को आगरा से गिरफ्तार कर घटना में प्रयुक्त क्रेटा कार बरामद की है।

मामले में पुलिस ने चार अन्य अभियुक्तों को नामजद कर उनकी गिरफ्तारी पर 25-25 हजार रुपये के इनाम की घोषणा की है। श्री कच्छावा ने बताया कि आरोपी सौरव और धर्मराज जाट को कोर्ट में पेश कर 5 दिन के रिमांड पर लिया गया है। मुठभेड़ में घायल बदमाश विष्णु व बबलू को शुक्रवार को इलाज के बाद पुलिस हिरासत में लिया गया। मामले में थाना हलैना व रुदावल पर 3 अलग-अलग आपराधिक मुकदमे दर्ज किये गये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *