भरतपुर : राजस्थान में भरतपुर शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र में सुजान गंगा नहर में डूब जाने से दो बच्चों की मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार आदर्श कॉलोनी निवासी पडोस में रहने वाले दो बच्चे बबलू (7) और हनी (8) शुक्रवार शाम घर से टॉफी-चाकलेट लेने निकले थे। बबलू के पिता करनैल सिंह ने बताया कि तलाश करने के बाद भी देर रात तक बच्चे नही मिले तो कोतवाली थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई गई। दोनों बच्चों के कपड़े और चप्पल के साथ उनके शव भी शनिवार को मंशा देवी मंदिर के पास बने घाट पर मिले।
