गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

कश्मीर में फर्जी नौकरी पाने का मामला

श्रीनगर : केन्द शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर में पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) ने फर्जी शिक्षा योग्यता प्रमाण पत्र के आधार पर सरकारी नौकरी हासिल करने के मामले में शनिवार को कुपवाड़ा निवासी एक व्यक्ति के खिलाफ आरोप पत्र पेश किया। ईओडब्ल्यू के प्रवक्ता ने कहा कि ईओडब्ल्यूएस को शिकायत मिली थी कि बजार्ड ने फर्जी और जाली प्रमाणपत्रों और दस्तावेजों के आधार पर इलेक्ट्रिक मेंटेनेंस डिवीजन कुपवाड़ा में जूनियर लाइनमैन के रूप में नियुक्ति पायी है। उसके
खिलाफ धोखाधड़ी और जालसाजी सहित विभिन्न भारतीय दंड संहिता की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है और उसकी आरोप पत्र अदालत में पेश किया गया है। गौरतलब है कि अपराध शाखा ने जांच के दौरान पता लगाया कि नियुक्ति के दौरान, आदेश नियमों और स्थापित मानदंडों का स्पष्ट उल्लंघन करने और रिकॉर्ड में हेरफेर के बाद ही नियुक्तियां की गयी थीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *