गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

हिमाचल में बारिश से जल शक्ति विभाग को नुकसान

शिमला : हिमाचल प्रदेश में बारिश के चलते जल शक्ति विभाग सिरमौर जिले में 1209 पेयजल योजनाओं में से 457 परियोजनाएं बाधित हुई थी। जिसमें से 434 पेयजल योजनाओं को बहाल कर दिया है, शेष 23 योजनाओं को बहाल कर दिया जाएगा। जलशक्ति विभाग के अधीक्षण अभियंता राजीव महाजन और अधिशासी अभियंता आशीष राणा ने यह जानकारी नाहन में पत्रकारों को संबोधित करते हुए दी। विभाग के छोटे बड़े सभी कर्मचारी दिन-रात पेयजल योजनाओं को बहाल करने में लगे हुए हैं।
एसई ने बताया कि सिरमौर जिला में भारी बारिश से जल शक्ति विभाग को 70 करोड़ से अधिक का नुकसान हो चुका है, फिर भी विभाग पेयजल योजनाओं को सुचारू करने के लिए दिन रात मेहनत कर रहा है। जिला के राजगढ़ उपमंडल में 398 पेयजल योजनाओं में से 135 पेयजल योजनाएं बंद थी, जिसमें से 134 योजनाओं को बहाल कर दिया गया है।
एक योजना को अगले दो दिनों में बहाल कर दिया जाएगा। शिलाई उपमंडल की 257 योजनाओं में से 73 पेयजल योजनाएं बंद हुई थी, जिसमें से 60 योजनाओं को सुचारू कर दिया गया है। नौ योजनाएं बिजली की कमी से बंद है, जबकि चार पेयजल योजनाओं को अगले दो दिनों में बहाल कर दिया जाएगा। कुछ योजनाओं में भारी मात्रा में गाद आने से उन्हें बंद किया गया है। गाद कम होने पर इन योजनाओं को भी चला लिया जाएगा।
नोहराधार जलशक्ति मंडल में 357 योजनाएं है, जिनमें से 156 प्रभावित हुई थी, जिसमें से 146 पेयजल योजनाओं को बहाल कर लिया गया है, यहां पर एक पेयजल योजना अगले दो दिनों में बहाल होगी, जबकि नौ योजनाएं बिजली की कमी के कारण बाधित है। नाहन मंडल में 246 पेयजल योजनाएं हैं, जिसमें से 73 योजनाएं बारिश से बाधित हुई, जिसमें से 70 योजनाओं को बहाल कर दिया गया है। गिरी पेयजल योजना के 7 ट्यूबवेल में से चार बहाल कर दिए गए हैं। शेष तीन को अगले तीन दिनों में बाहर कर दिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *