गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

तीन करोड़ उद्यमियों को पंजीकृत करने का लक्ष्य

नई दिल्ली : देश में छोटे कारोबार को मिल रहे प्रोत्साहन के बल पर सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (एमएसएमई) मंत्रालय के पोर्टल पर अभी हर दिन 30 हजार से अधिक लोग अपना पंजीयन करा रहे हैं और मंत्रालय का लक्ष्य इस वर्ष के अंत तक तीन करोड़ उद्यमियों का पंजीयन करने का है।
राजधानी के प्रगति मैदान में आज से शुरू हुये दो दिवसीय फ्रैंचाइज़ इंडिया के 19वें इंटरनेशनल फ्रैंचाइज़ और रिटेल शो, स्टार्टअप समिट 2023 के दौरान एमएसएमई मंत्रालय की संयुक्त सचिव मर्सी एपाओ ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि देश में उद्यमशिलता को एक नई दिशा मिली है। बिजनेस ग्रोथ और इनोवेशन के लिए एक मजबूत ईकोसिस्टम बनाने के लिए सरकार प्रयासरत है। नए कार्यक्रमों, नीतियों और सहयोगात्मक प्रयासों पर लगातार जोर दिया जा रहा है। इन सभी प्रयासों के अच्छे परिणाम भी मिल रहे हैं।
उन्होंने कहा “उद्यमशिलता हमारी अर्थव्यवस्था का आधार हैं और उनकी सफलता हमारे देश की प्रगति के लिए महत्वपूर्ण है। सरकार उद्यमिता को बढ़ावा देने वाला एक बेहतर ईकोसिस्टम प्रदान करने की अपनी प्रतिबद्धता पर दृढ़ है। ये ईकासिस्टम स्टार्टअप को सशक्त बनाता है और रिटेल तथा एमएसएमई की ग्रोथ को अपना पूरा समर्थन प्रदान करता है। इसके साथ ही लगातार सक्रिय नीतियों, मजबूत बेसिक इंफ्रास्ट्रक्चर और रणनीतिक साझेदारी के माध्यम से हम एक अनुकूल वातावरण बना रहे हैं जो इनोवेशन को बढ़ावा देता है, बिजनेस करने में आसानी को बढ़ावा देता है और प्रतिभाओं की वास्तविक क्षमताओं को उजागर करता है।”
इस मौके पर फ्रैंचाइज़ इंडिया ग्रुप के अध्यक्ष गौरव मार्या ने कहा कि उद्यमशिलता और छोटे व्यवसायों को प्रोत्साहित करने में भारत सरकार का सक्रिय दृष्टिकोण सराहनीय है। उनकी प्रतिबद्धता सराहनीय है। एक सहायक और बेहतर ईकोसिस्टम का निर्माण करना जो स्टार्टअप और रिटेल एंटरप्राइजिज को प्रोत्साहित करता है, आर्थिक विकास और रोजगार सृजन का मार्ग प्रशस्त करेगा।

इस सहयोगात्मक प्रयास से, हम महत्वाकांक्षी उद्यमियों के लिए अपार अवसरों को अनलॉक कर सकते हैं और एक तेजी से आगे बढ़ते बिजनेस लैंडस्कैप बना सकते हैं। उन्होंने कहा कि इस एक्सपो में 30 इंटरनेशनल ब्रांड भी पेश किए गए जो अगले 5 साल में 500 करोड़ रुपये का निवेश करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *