भिण्ड : मध्यप्रदेश के भिण्ड जिले में आज एक शातिर बदमाश को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया गया। पुलिस सूत्रों के अनुसार रौन थाना पुलिस और साइबर क्राइम की संयुक्त कार्रवाई में आज शातिर बदमाश श्यामू को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। पकड़े गए बदमाश पर पुलिस की ओर से 30 हजार रुपए का इनाम घोषित था। बदमाश पर 20 से अधिक मामले दर्ज हैं।
