रायसेन : मध्यप्रदेश के रायसेन जिले में यात्री बस के अनियंत्रित होकर पलट जाने से चालीस यात्री घायल हो गये। पुलिस सूत्रों के औबेदुल्लागंज में तेज रफ्तार यात्री बस अनियंत्रित होकर पलट गई। बस में करीब 65 लोग सवार थे जिसमें 40 यात्री घायल हो गए हैं, इसमें से 10 गंभीर हैं। भोपाल नागपुर हाइवे पर बरखेड़ा के पास यह हादसा हुआ है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार कार को ओवरटेक करने के चक्कर मे बाद पलटी है। यात्री बस भोपाल से मुलताई जा रही थी।
