हमीरपुर : उत्तर प्रदेश सरकार ने किसानों को अधिक सिंचाई सुविधा देने के लिएहर माह प्रत्येक गांव में नलकूप चौपाल लगाने लगाने के आदेश दिये है। शासन ने स्पष्ट किया है कि विभागीय उच्चाधिकारी अपने अधीन कर्मी को जो भी आदेश देगे, उसे रजिस्टर में दर्ज किया जायेगा। नलकूप विभाग के अधिशासी अभियंता अनिल कुमार श्रीवास्त्व ने शनिवार को बताया कि सिंचाई को लेकर पूरे प्रदेश में किसानों की शिकायतें प्राप्त होने के कारण शासन ने पहली बार 30 दिन के अंतराल में प्रत्येक गांव में नलकूप चौपाल के नाम से आयोजन के निर्देश दिये हैं। चौपाल में कृषि विभाग के अधिकारी किसानों को सिंचाई व कृषि संबंधी जानकारी देंगे।
उन्होेने बताया कि जो भी अभिंयता अपने अधीनस्थ कर्मी को आदेश देगा, इसकी तिथि वार एंट्री की जायेगी ताकि यह सनद रहे कि कौन अधिकारी ने क्या आदेश दिये है। इस पंजिका को शासन कभी भी उसकी जांच कर सकता है। यदि संबंधित अधिकारियों के आदेशों का पालन नहीं किया गया तो संबंधित के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। अधिशासी अभियंता ने बताया कि संबंधित कार्रवाई मुख्य अभियंता स्तर पर वाट्सएप ग्रुप में दी जाएगी ताकि मामला उच्चाधिकारियों के संज्ञान में आ जाए और इसका आसानी से अवलोकन किया जा सके।
हर गांव में होगी प्रत्येक माह नलकूप चैपाल
