कौशांबी : उत्तर प्रदेश में कौशांबी जिले के कोखराज थाना क्षेत्र में आज करंट की चपेट में आने से 12 वर्षीय किशोर की झुलस कर मृत्यु हो गई। पुलिस सूत्रों के अनुसार भरवारी बाजार के मेहता रोड निवासी संदीप केसरवानी व्यापारी है। उनका 12 वर्षीय पुत्र रितिक पांचवी कक्षा में पढ़ता है। रविवार दोपहर को घर में खेलते समय कूलर को छू लिया और करंट की चपेट में आ गया जिससे झुलस कर उसकी मौके पर ही उसकी मृत्यु हो गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
