गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

अवैध हथियारों के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

रतलाम : मध्यप्रदेश के रतलाम जिले के सैलाना क्षेत्र पुलिस ने 60 किलो अवैध डोडाचूरा और अवैध हथियारों के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार कल मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने बोदीना फन्टे पर घेराबन्दी करके जावरा से आकर राजस्थान की तरफ जा रही एक सफेद रंग की कार को रोका। इस कार में 03 काले रंग के प्लास्टिक के बोरों में 60 किलो डोडाचूरा भरा हुआ था। कार में जफर खान और इमरान नामक दो व्यक्ति सवार थे।

जब इन व्यक्तियों की तलाशी ली गई तो आरोपी जफर खान के पास से एक देशी पिस्टल और तीन कारतूस बरामद हुए। पुलिस ने डोडाचूरा और पिस्टल को जब्त करते हुए जफर खान और उसके साथ बैठे इमरान को एनडीपीएस एक्ट और आर्म्स एक्ट के तहत गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने इस मामले में करीब तीन लाख रुपए मूल्य का 60 किलो डोडाचूरा, 50 हजार रुपए मूल्य की पिस्टल और कारतूस तथा दस लाख रुपए मूल्य की एक्सयूवी, इस प्रकार कुल साढे तेरह लाख रुपए का सामान जब्त किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *