गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

सभी समितियां तैयारियों की समीक्षा करें

दतिया : नरोत्तम मिश्रा ने कहा है कि पार्थिव शिवलिंग निर्माण एवं प्रसिद्ध कथा वाचक पं. प्रदीप मिश्रा के कार्यक्रमों एवं कलश यात्रा की व्यवस्थाओ की तैयारियों की समीक्षा सभी समितियां 23 जुलाई से पहले करें। मिश्रा ने आज दतिया में 9 अगस्त से 14 अगस्त तक दतिया में होने वाले कार्यक्रमों की तैयारियों की समीक्षा करते हुए उक्त निर्देश दिए। बैठक विभिन्न समितियों के सदस्यों सहित पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में हुई।
गृह मंत्री ने आयोजन के लिए गठित विभिन्न समितियों के कार्यो की समीक्षा करते हुए आगामी 10 से 14 अगस्त तक न्यू जेल ग्राउंड भाण्डेर रोड़ दतिया में पार्थिव शिवलिंगों का निर्माण किया जायेगा। इसके पूर्व 9 अगस्त को महिलाओं की विशाल कलश शोभा यात्रा निकाली जायेगी। शिवलिंगों का निर्माण प्रातः 7 बजे से प्रातः 11.30 बजे तक किया जायेगा। दोपहर में 1 बजे से प्रसिद्ध कथा वाचक पं. प्रदीप मिश्रा द्वारा कथा वाचन किया जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *