अलवर : राजस्थान के अलवर जिले के गोविंदगढ़ थाना क्षेत्र के भैंसड़ावत में रविवार को डाक कावड़ के डीजे के पीछे चल रहे लोगों पर बिजली का खंभा गिर जाने से एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि दो लोग घायल हो गए। डाक कावड़ की शोभायात्रा को देखने के लिए गांव के लोग डीजे के पीछे पीछे चल रहे थे तभी एक विद्युत पोल अचानक लोगों के ऊपर जा गिरा, जिसमें तीन लोग दब गए। तीनों को गोविंदगढ़ अस्पताल में ले जाया गया जब तक गांव के अजी राम (40) ने दम तोड़ दिया।
हादसे में घायल शोएब खान (12) गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसको जिला अस्पताल अलवर रेफर कर दिया, वहीं भूरा सैनी (17) हल्की चोटें आई हैं, जिसका प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। इसके बाद अजी राम के परिजनों ने पहले मृतक की बॉडी लेने से इनकार कर दिया और 50 लाख और सरकारी नौकरी की मांग की, जिसके बाद मौके पर पहुंचे थानाधिकारी ताराचंद शर्मा और उपखंड अधिकारी ने परिजनों के साथ समझाइस की ओर बॉडी का अंतिम संस्कार कराया।
लोगों पर गिरा विद्युत पोल, एक की मौत, दो घायल
