गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

चूरू एवं पाली जिले में खुलेंगे स्पोर्ट्स स्कूल

जयपुर : राजस्थान के चूरू एवं पाली जिले में स्पोर्ट्स स्कूल खोले जाएंगे। इसके लिए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने 17 करोड़ रुपए के वित्तीय प्रावधान को स्वीकृति दी है। प्रत्येक स्कूल में 8.50 करोड़ रुपए की लागत से निर्माण कार्य होंगे। श्री गहलोत के इस निर्णय से खिलाड़ी स्कूलों में कक्षा 6 से प्रवेश कर पढ़ाई करने के साथ-साथ खेल प्रशिक्षण भी प्राप्त कर सकेंगे। वे यहां कक्षा 12वीं तक निरंतर पढ़ाई कर सकेंगे। उपयुक्त खेल वातावरण मिलने से उनकी प्रतिभा में निखार आएगा। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री ने वर्ष 2023-24 के बजट में इस संबंध में घोषणा की थी।
इसी तरह मुख्यमंत्री ने जयपुर के गलता पीठ मंदिर में विभिन्न विकास कार्यों के लिए वित्तीय प्रस्ताव को मंजूरी दी है। साथ ही गलता गेट के पास सामुदायिक केन्द्र और दिल्ली रोड स्थित नाग तलाई नाले का भी जीर्णोद्धार होगा। गहलोत की इस स्वीकृति से उक्त कार्योंपर 35 करोड़ रुपए व्यय होंगे। मंदिर में एप्रोच रोड एवं सौन्दर्यीकरण, सामुदायिक केन्द्र एवं नाग तलाई नाले की मरम्मत, डिसिल्टिंग एवं कई स्थानों पर कवरिंग कार्य सहित विभिन्न विकास कार्य होंगे। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री ने वर्ष 2023-24 के बजट में इस संबंध में घोषणा की थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *