मुंबई : अजीत पवार के नेतृत्व वाले राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा , अजीत पवार गुट) के नवनिर्वाचित मंत्रियों ने रविवार को यहां यशवंतराव चव्हाण केंद्र में राकांपा अध्यक्ष शरद पवार से मुलाकात की और उनसे पार्टी को एकजुट रखने के तरीकों के बारे में सोचने का आग्रह किया। यह मुलाकात राज्य विधानमंडल के मानसून सत्र की पूर्व संध्या पर हुई। मुलाकात के बाद राकांपा नेता प्रफुल्ल पटेल ने बताया कि अजीत पवार सहित सभी राकांपा मंत्रियों ने शरद पवार से इस बारे में सोचने का अनुरोध किया है कि राकांपा कैसे एकजुट रहेगी।
उन्होंने कहा, ”शरद पवार हमारे भगवान हैं। हमने आज उनका आशीर्वाद लेने के लिए यशवंतराव चव्हाण केंद्र में मुलाकात की , हम सभी ने उनसे इस बारे में सोचने का अनुरोध किया कि पार्टी कैसे एकजुट रहेगी।” पटेल ने कहा, ”उन्होंने शांति से हमारी बात सुनी। हालांकि, उन्होंने इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी।”
राकांपा के मंत्रियों ने शरद पवार से मुलाकात की
