गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

बच्चे के धर्मांतरण का आरोपी गिरफ्तार

भोपाल : नरोत्तम मिश्रा ने आज बताया कि इंदौर में मासूम बच्चे के धर्मांतरण के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और प्रदेश में इस तरह की मानसिकता को कुचल दिया जाएगा। मिश्रा ने संवाददाताओं से चर्चा के दौरान बताया कि धर्मांतरण का ये मामला कुछ समय से चल रहा था। युवती इलियास नाम के आरोपी के साथ रहती थी। उसका बच्चा जैन परिवार का है। जांच के बाद धर्म स्वातंत्र्य विधेयक समेत अन्य धाराओं के तहत आरोपी इलियास को गिरफ्तार कर लिया गया है।
इंदौर पुलिस ने आठ साल के एक मासूम बच्चे के धर्मांतरण के मामले में इलियास नाम के युवक को गिरफ्तार किया है।राजस्थान के जोधपुर जिले के एक जैन परिवार से ताल्लुक रखने वाले इस बच्चे की मां प्रार्थना इंदौर के खजराना क्षेत्र में आरोपी के साथ रह रही थी। बच्चे के पिता महेश कुमार नाहटा को जब इस बारे में जानकारी मिली तो उन्होंने खजराना पुलिस में इस बारे में प्राथमिकी दर्ज कराई।
आरोप है कि फरियादी युवक वर्ष 2018 में किसी कार्यक्रम में अपने परिवार को लेकर अपनी ससुराल शाजापुर आया था, यहां से लौटते समय उसकी पत्नी और बच्चा दोनों गायब हो गए, जो उसके बाद नहीं मिले। इसी बीच युवक को किसी रिश्तेदार के माध्यम से पता चला कि उसकी पत्नी प्रार्थना इस दौरान खजराना निवासी इलियास कुरैशी के साथ रह रही है और उसके बच्चे का भी धर्मांतरण करा दिया गया है। ये पता चलने पर युवक ने खजराना पुलिस से संपर्क किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *