हैदराबाद : तेलंगाना के कई जिलों के अलग-अलग स्थानों पर अगले दो दिनों में भारी वर्षा होने के आसार हैं। मौसम विज्ञान केंद्र (आईएमडी) ने सोमवार को यह जानकारी दी। मौसम विभाग ने बताया कि राज्य के आदिलाबाद, कोमाराम भीम आसिफाबाद, मंचेरियल, जयशंकर भूपालपल्ली और मुलुगु और अन्य जिलों के अलग-अलग स्थानों पर बुधवार और गुरुवार को भारी बारिश होने के अनुमान हैं।
इसके अलावा, आदिलाबाद, कोमाराम भीम आसिफाबाद, मंचेरियल, निर्मल, निज़ामाबाद, जयशंकर भूपालपल्ली, मुलुगु, भद्राद्री कोठागुडेम, विकाराबाद और संगारेड्डी जिलों और अन्य जिलों के अलग-अलग स्थानों पर अगले 24 घंटों में वर्षा होने के आसार हैं। राज्य के कई जिलों के अलग-अळग स्थानों पर 17 से 20 जुलाई तक हल्की से मध्यम वर्षा या गरज के साथ बौछारें पड़ने के आसार हैं। तेलंगाना में दक्षिण पश्चिम मानसून कमजोर रहा है। रिपोर्ट के अनुसार, पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य में कई जगहों पर बारिश हुई।
तेलंगाना में भारी वर्षा के आसार
