जम्मू : अमित शाह की अध्यक्षता में सोमवार को जम्मू में देशव्यापी मादक पदार्थ अभियान के तहत 6727 किलोग्राम जब्त की गई ड्रग्स को नष्ट कर दिया गया। पुलिस प्रवक्ता ने कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री की वीसी के माध्यम से की गयी अध्यक्षता में जब्त ड्रग्स को नष्ट करने के राष्ट्रव्यापी अभियान के तहत जम्मू में जब्त की गयी 6727 किलोग्राम नशीली दवाओं को नष्ट कर दिया गया।
यह जम्मू क्षेत्र के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक मुकेश सिंह के नेतृत्व में “नशा मुक्त भारत” के समग्र अभियान के तहत किया गया। इस मौके पर एएनटीएफ जम्मू-कश्मीर, एनसीबी के अधिकारी और वरिष्ठ पुलिस अधिकारी भी उपस्थित रहे। प्रवक्ता ने कहा कि ड्रग्स को नष्ट करने का काम कानून द्वारा स्थापित प्रक्रियाओं के अनुसार किया गया। अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक ( एडीजीपी) जम्मू ने इस अभियान को समर्थन देने के लिए न्यायपालिका का आभार व्यक्त किया।
6727 किलोग्राम जब्त मादक पदार्थ नष्ट किये गये
